Showing posts with label ms word. Show all posts
Showing posts with label ms word. Show all posts

Tuesday, December 17, 2019

Microsoft Word Part-4 (Paragraph)

Microsoft Word

Paragraph
यह ग्रुप Microsoft Word मे Font Group के पास स्थित होता है । इसमे paragraph formatting से संबंधित सभी tools होते है । जैसे - Alignment , Line and Paragraph Spacing , Shading, Borders, Dot and numbers , Decrease Indent, Increase Indent, Sort, Show/Hide आदि इस सभी tools के प्रयोग से paragraph बहुत ही आकर्षक बनाया जा सकता है । 
Paragraph Group 

Alignment :- Alignment  पैराग्राफ को व्यवस्थित करने मे बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । 
Microsoft Word मे 4 प्रकार के alignment होते है । 
1. Left Alignment (CTRL+L):- इस Alignment का प्रयोग document  मे बाएँ से दायीं ओर लिखने मे किया जाता है । 
2. Right Alignment (CTRL+R) :- इस alignment का प्रयोग document मे दायें से बायीं ओर लिखने मे किया जाता है । 
3. Center Alignment (CTRL+E) :- इस alignment का प्रयोग document के बीच मे लिखने के लिए किया जाता है । 
4. Justify Alignment (CTRL+J):- इस alignment  का प्रयोग document को बनाने के पश्चात starting point और ending point को बराबर करने के लिए किया जाता है ।
Alignment
Line and Paragraph Spacing :- इस tool का प्रयोग line और Paragraph के 
स्थान को manage करने के लिए किया जाता है । इसका प्रयोग करके line और paragraph के बीच के space को घटाया और बढ़ाया जा सकता है ।
Line and Paragraph Spacing 
Shading :- इस tool के प्रयोग से पैराग्राफ के background मे इच्छानुसार रंग भर कर highlight किया जाता है ।
Shading
Borders :- इस tool के प्रयोग से document मे बनाए 
गए पैराग्राफ को select कर के उसके चारों ओर border बनाया जाता है, जैसे-Left Border, Right Border, Top Border, Bottom Border, Outside Border, Thick Box Border आदि ।
Border
Show / Hide :- इस tool का प्रयोग पैराग्राफ चिन्हो और Paragraph Symbols को show और Hide करने के लिए किया जाता है ।
Show /Hide
Sort :-  इस tool का प्रयोग Texts को Alphabeticaly Order मे Ascending और Descending करने के लिए प्रयोग किया । इसके प्रयोग से संख्याओ को बढ़ते और घटते क्रम मे व्यवस्थित किया जा सकता है ।
Sort
Increase Indent :- इस tool का प्रयोग paragraph को बाएँ से दायीं ओर खिसकाने के लिए किया जाता है । इसके लिए paragraph को select करके Increase Indent पर क्लिक करना होता है ।
Increase Indent
Decrease Indent :- इस tool का प्रयोग paragraph को बायीं ओर खिसकाने के लिए किया जाता 
है । इसके लिए paragraph को select करके Decrease Indent पर क्लिक करना होता है ।
Decrease Indent
Dots, Numbers, and Multilevel List :- इसका प्रयोग Document मे list को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता । इसमे list की प्रदर्शित करने के लिए dots और numbers का प्रयोग किया जाता है ।
Dots and Numbers


हमे Facebook पर Follow करें । 

Sunday, December 15, 2019

Microsoft Word Part-3 (Font)

Microsoft Word

Font Group
यह ग्रुप माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड मे ClipBoard Group के पास स्थित होता है, इस ग्रुप मे Font Formatting से संबन्धित सभी tools होते है। इस ग्रुप मे Font, Font Size, Grow Font, Shrink Font, Change Case, Clear Formatting, Bold, Italic, Underline, StrikeThrough, Subscript, Super Script, Text Effects, Text Highlight Color, Font Color आदि tools होते है, जो हमारे document को अधिक आकर्षक बनाते है ।

Font
इस ग्रुप मे Text की formatting से संबन्धित टूल्स होते है, जो की Document को
अधिक आकर्षक बनाने मे सहायक होते है । इस ग्रुप के Tools के बारे मे विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है।

  1. Font :- इस Tool की सहायता से Font Style को बदला जाता है। जैसे- Arial, Courier,Georgia,Helvetica, Times, Verdana, Trebuchet आदि । 
    Font Style 
  2. Font Size :- इस Tool की सहायता से Text के आकार को बढ़ाया और घटाया जा सकता है। 
    Font Size 
  3. Grow Font :- इस tool की सहायता Text के आकार को बढ़ाया जाता है इसका shortcut key (CTRL+Shift+>) है। 
    Grow Font 
  4. Shrink Font :- इस tool की सहायता Text के आकार को घटाया जाता है इसका shortcut key (CTRL+Shift+<) है। 
    Shrink Font 
  5. Change Case :- इस tool के प्रयोग से text को UPPERCASE, lowercase,Sentence case, Capitalize Each Word , tOGGLE cASE मे लिखा जाता है । 
    Change Case 
  6. Clear Formatting :- इस tool के प्रयोग से Text के ऊपर apply किए गए सभी formatting को हटाया जाता है। इसके लिए texts को select करके Clear Formatting पर क्लिक करना होता है।
    Clear Formatting 
  7. Bold :- इस tool का प्रयोग texts को Bold करने के लिए किया जाता है । इसके लिए texts को select कर के Bold पर क्लिक करना होता है । इसका shortcut key (CTRL+B) है। 
    Bold 
  8. Italic :- इस tool का प्रयोग करके Text को Italic style दिया जाता है। इस style को Apply करने पर यह text को थोड़ा सा झुका देता है । 
    Italic
  9. Underline :-  इस tool का प्रयोग करके text को Underline किया जाता है। इसका shortcut key (CTRL+U) है। 
    Underline
  10. StrikeThrough :- इसका प्रयोग Mistakes को Show करने के लिए किया जाता है। 
    Strike Through 
  11.  Subscript :-इसका प्रयोग विशेषकर रसायन विज्ञान से संबंधित documents बनाने मे किया जाता है।
    Subscript 
  12.  Super Script :- इसका प्रयोग विशेषकर गणित से संबंधित Documents बनाने मे किया जाता है। 
    Super Script 
  13. Text Effects :- Texts पर visual effects जैसे Outline, Glow, Reflection, और Shadow लगाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। 
    Text Effects 
  14. Text Highlight Color :- इसका प्रयोग Text को background Color से Highlight करने के लिए किया जाता है। इसके लिए texts को select करके Text Highlight Color पर क्लिक किया जाता है। 
    Text Highlight Color 
  15. Font Color :- इसका प्रयोग Text को Color करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए Text को select करके Font Color मे जाकर आवश्यकतानुसार color चुन कर text पर apply किया जा सकता है। 
    Font Color 
हमे Facebook पर Folow करें। 

Friday, December 13, 2019

Microsoft Word Part-2

Microsoft Word

Part-2

इस भाग मे माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड के Clipboard ग्रुप मे पाये जाने वाले Tools के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी है।


क्लिपबोर्ड ग्रुप माइक्रोसॉफ़्ट ऑफिस वर्ड सॉफ्टवेयर के Home tab मे सबसे पहला ग्रुप होता है, 
इसमे Cut, Copy, Paste, और Format Painter जैसे महत्वपूर्ण tools पाये जाते है। 


ऊपर दिखाया गया चित्र माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड का Clipboard ग्रुप है । इस ग्रुप मे पाये जाने वाले tools 
डाटा को cut या copy करके क्लिपबोर्ड मे save करते है, तथा जरूरत पड़ने पर यूजर द्वारा 
paste करके डाटा का प्रयोग किया जाता है। 

  1. Cut :- यह tool डाटा की प्रतिलिपि तैयार करता है , इसका इस्तेमाल करने के लिए worksheet मे लिखे गए शब्दो को select करके क्लिपबोर्ड ग्रुप मे से cut के ऑप्शन पे क्लिक किया जाता है, ये ऑप्शन शब्दो और photos के मूल प्रति को worksheet से हटा कर क्लिपबोर्ड मे सेव कर लेता है । इसका shortcut key (CTRL+X) होता है। 
  2. Copy :- यह tool भी डाटा की प्रतिलिपि तैयार करता है , इसका इस्तेमाल करने के लिए worksheet मे लिखे गए शब्दो को select करके क्लिपबोर्ड ग्रुप मे से copy के ऑप्शन पे क्लिक किया जाता है, ये ऑप्शन शब्दो और photos के मूल प्रति को worksheet से बिना हटाये उनकी छायाप्रति को clipboard मे सेव कर लेता है  । इसका shortcut key (CTRL+C) होता है।
  3. Format Painter :-  यह tool भी डाटा की प्रतिलिपि तैयार करता है , इसका इस्तेमाल करने के लिए worksheet मे लिखे गए शब्दो को select करके क्लिपबोर्ड ग्रुप मे से Format Painter के ऑप्शन पे क्लिक किया जाता है, ये ऑप्शन Texts पे apply किए  गये styles को copy कर लेता है। Format Painter को प्रयोग करने के लिए styles apply किये गये text को select करके Format Painter के ऑप्शन पे क्लिक किया जाता है, इसके बाद कर्सर से उन texts को select किया जाता है, जिन पर पिछला style apply करना होता है । इसका shortcut key (CTRL+Shift+C) होता है।
  4. Paste :- यह टूल cut और copy किये गये texts और photos को paste करने के लिए  प्रयोग किया जाता है, cut और copy के द्वारा जिस डाटा की प्रतिलिपि बना कर clipboard मे save की जाती है । उसी डाटा को paste टूल के द्वारा वांछित स्थान पर प्रदर्शित किया जाता है, इसका shortcut key (CTRL + V ) है ।  





हमे Facebook पर Follow करें। 

Wednesday, December 11, 2019

Microsoft word part-1

Microsoft Word


Microsoft Word माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी द्वारा बनाए गए Microsoft Office पैकेज सॉफ्टवेयर मे प्रदान किया जाता है। यह एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है। माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड हमारे Official Works मे मदद करता है। यह सॉफ्टवेयर विश्व के बहुत से देशों मे उपयोग किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा इसका प्रयोग School Projects बनाने मे और व्यवसायिकों द्वारा इसका प्रयोग Workplace Documents बनाने मे किया जाता है। 



माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड के window मे दिखाई देने वाले Parts के नाम :-
1. Title Bar:-    यह विंडो के सबसे ऊपर मे स्थित होता है, विंडो के इस भाग मे Software Name, File  Name और 3 button (Minimize, Restore Down/Maximize, और Close)  होते है । 
2. Menu Bar:- यह Title Bar के ठीक नीचे स्थित होता है, इसमे File, home, Insert, Page Layout,  References, Mailings, Review, और View कुल 8 options होते है । 
3. Ribbon  :-    यह Menu Bar के ठीक नीचे स्थित होता है । Menu Bar के सभी विकल्पो के Tools
                        रिबन मे ही खुलते है । 
4. Group :-      Menu Bar के tools जो Ribbon मे खुलते है, इनमे इनके कार्य क्षेत्र के आधार पर छोटे -छोटे 
                         Blocks मे बांटा गया है । इन्ही blocks को Group कहा  जाता है ।
5. Ruler :-       माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड मे दो type के रूलर दिखाई देते है । 
1. Vertical Ruler. 
2. Horizontal Ruler. 
6. Scroll Bar :- यह window मे दायीं तरफ स्थित होता है , इसका प्रयोग Worksheet को ऊपर-नीचे और
                       दायें- बाएँ खिसकाने के लिए प्रयोग किया जाता है । Scroll Bar को खिसकाने के लिए
                       माऊस का scroll wheel और keyboard से arrow keys का प्रयोग किया जाता है । 
7. Document:- यह माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड का worksheet होता है । इसमे यूजर द्वारा projects बनाए जाते है । 
8. Status Bar :- यह Document के नीचे स्थित होता है, इसमे document की स्थिति के बारे मे पता चलता  है ।
9. Task Bar :-  यह विंडो के नीचे स्थित होता है , इसमे बाई ओर start button स्थित होता है और दायी ओर
                          date and time, Network Setting,और volume को प्रदर्शित करता है । Task Bar
                          मे यूजर द्वारा उपयोगी सॉफ्टवेयर को पिन करके रखा जाता है । 


हमे FaceBook पर Follow करें।